Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP MAITRI 2022: उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए 2000 स्वरोजगारी मैत्री के लिए हो रहे हैं आवेदन

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 20 May 2022 11:20 AM (IST)

    UP MAITRI 2022 उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद द्वारा कृत्रिम गर्भाधान सेवाए उपलब्ध कराने के लिए राज्य के सभी 75 जिलों में 2000 स्वरोजगारी मैत्री (मल्टी पर्पज ए.आइ. टेक्निशियन इन रूरल इंडिया) की तैनाती की जानी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जून तक किए जा सकते हैं।

    Hero Image
    यूपी मैत्री 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, upldb.up.gov.in पर करें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP MAITRI 2022: उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद (UPLDB) द्वारा भारत सरकार के राज्य राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत स्वरोजगारी मैत्री के प्रशिक्षण एवं तैनाती के लिए आवदेन आमंत्रित किए जा रहे हैं। परिषद द्वारा 10 मई 2022 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के सभी 75 जिलों के पशुपालकों के द्वार पर कृत्रिम गर्भाधान सेवाए उपलब्ध कराने के लिए कुल 2000 स्वरोजगारी मैत्री (मल्टी पर्पज ए.आइ. टेक्निशियन इन रूरल इंडिया) का ऑनलाइन चयन, प्रशिक्षण और तैनाती की जानी है। इनमें से 1400 सामान्य और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए, एससी के लिए 500 और 100 एसटी कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद द्वारा मैत्री की तैनाती पूरी तरह से स्वरोजगार आधारित है और चयनित उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में शासन में संविलियन का कोई अधिकार नहीं होगा। परिषद द्वारा निर्धारित तीन माह के प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र, बायोलॉजिकल कण्टेनर्स तथा एआई किट आदि दिए जाएंगे। मैत्री का कार्य आरंभ करने की तिथि से 5 वर्ष की अवधि के पहले कार्य बंद कर प्रशिक्षण के व्यय और आबंटित उपकरणों को सही अवस्था में वापस करने होगा।

    आवेदन प्रक्रिया

    उत्तर प्रदेश स्वरोजगारी मैत्री के तौर पर काम करने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार परिषद की आधिकारिक वेबसाइट, upldb.up.gov.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को जारी की गई विज्ञप्ति और आवेदन पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। आवेदन की आखिरी तारीख 10 जून 2022 निर्धारित है।

    इस लिंक से देखें यूपी स्वरोजगारी मैत्री विज्ञप्ति

    इस लिंक से करें आवेदन

    यूपी स्वरोजगारी मैत्री के लिए योग्यता

    यूपी स्वरोजगारी मैत्री के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी हाई स्कूल (विज्ञान वर्ग) उत्तीर्ण हों। इंटर (जीव विज्ञान) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2022 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक न हो।