विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UKSSC Assistant Teacher Recruitment: असिस्टेंट टीचर के पदों पर निकली भर्ती, 14 नवंबर से करें आवेदन

Published: Fri, 08 Nov 2024 05:53 PM (IST)

उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षा की संभावित तारीख 23 फरवरी 2025 है। आयोग ...और पढ़ें

UKSSC Assistant Teacher Recruitment: उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए 14 नवंबर से करें आवेदन (Image-freepik)
UKSSC Assistant Teacher Recruitment: उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए 14 नवंबर से करें आवेदन (Image-freepik)

HighLights

  1. 27 पदों पर होंगी नियुक्तियां
  2. 14 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
  3. आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें डिटेल

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने असिस्टेंट टीचर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 नवंबर, 2024 से शुरू होगी, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UKSSC Assistant Teacher Recruitment 2024: उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर प्राइमरी वैकेंसी डिटेल्स 

यूकेएसएसएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, समूह 'सी' सीधी भर्ती के माध्यम से जनजातीय कल्याण विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और असिस्टेंट टीचर एलटी कंप्यूटर शिक्षा के कुल 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें, सहायक अध्यापक प्राइमरी के 15 और एलटी कंप्यूटर शिक्षा के लिए 17 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 नवंबर, 2024 से शुरू होगी, जो कि 10 दिसंबर, 2024 तक चलेगी। इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और तभी आवेदन करें, क्योंकि आवेदन पत्र में गड़बड़ी पकड़ में आने पर पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 

UKSSC Assistant Teacher Recruitment 2024: उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर प्राइमरी भर्ती से जुड़ी ये हैं अहम तिथियां 

उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और एलटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 08 नवंबर, 2024

उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और एलटी भर्ती के लिए आवेदन शुरु होने की तारीख- 14 नवंबर, 2024

उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और एलटी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख- 10 दिसंबर, 2024

उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और एलटी भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि- 23 फरवरी, 2025 अस्थायी

UKSSC Assistant Teacher Recruitment 2024: उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर प्राइमरी भर्ती के लिए ये मांगी है एज लिमिट 

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2024 तक 21 वर्ष से 42 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है। एज लिमिट में मिलने वाली छूट के बारे में कैंडिडेट्स पोर्टल पर देख सकते हैं।

UKSSC Recruitment: उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। अब फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।