Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UKPSC Assistant Registrar Result 2023 OUT: उत्तराखंड असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती रिजल्ट psc.uk.gov.in पर घोषित

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 05:43 PM (IST)

    UKPSC Assistant Registrar Result 2023 उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूकेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही कटऑफ के साथ अन्य भर्ती डिटेल भी जारी की गयी हैं।

    Hero Image
    UKPSC Assistant Registrar Result 2023 यहां से करें डाउनलोड।

    UKPSC Assistant Registrar Result 2023 OUT: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जून को वहीं इंटरव्यू प्रक्रिया का आयोजन 25 जुलाई 2023 को किया गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में किये गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल लिस्ट में दर्ज है उनको रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UKPSC Assistant Registrar Result 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट

    • यूकेपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Result लिंक पर क्लिक करें।
    • अब अगले पेज पर आपको Assistant Registrar Exam-2022 के आगे लिंक दिखाई देंगे उस पर क्लिक करें।
    • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जायेगा।
    • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपना नाम इसमें चेक कर सकते हैं।

    UKPSC Assistant Registrar Result 2023 Direct Download Link

    UKPSC Assistant Registrar Result 2023: रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी हुए घोषित

    यूकेपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिया गया है। अनारक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ अंक 329, अनारक्षित उ0 महिला के लिए 325 अंक, अनुसूचित जाति 251 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 303 अंक एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लिए 326 अंक निर्धारित किये गए हैं। कटऑफ के साथ ही कैंडिडेट्स द्वारा प्राप्त मार्क्स की जानकारी एवं इंटरव्यू में प्राप्त मार्क्स की जानकारी भी साझा की गयी है। अभ्यर्थी इन सभी की पीडीएफ नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner