Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    SMC Recruitment 2023: सूरत नगर निगम में 1 हजार पदों पर अप्रेंटिसशिप का मौका, यहां से करें अप्लाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 05:37 PM (IST)

    SMC Apprenticeship 2023 सूरत नगर निगम की ओर से विभिन्न ब्रांचेज के अंतर्गत 1 हजार पदों पर अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो गयी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार तय की गयी तिथियों में ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

    Hero Image
    SMC Recruitment 2023 के लिए 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। SMC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। सूरत नगर निगम की ओर से 1 हजार अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 23 अक्टूबर 2023 से शुरू कर दी गयी है। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार नगर निगम की ऑफिशियल वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 तय की गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SMC Apprenticeship 2023: क्या है योग्यता

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/ बीएससी/ बीकॉम बीबीए/ बीए आदि उत्तीर्ण किया हो। पदानुसार अलग-अलग योग्यता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    SMC Recruitment 2023 Application Form Direct Link

    Apprenticeship 2023: इन स्टेप्स से करें अप्लाई

    • इस भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट suratmunicipal.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद Apply Now लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
    • अब आपको जिस भी ट्रेड के अंतर्गत आवेदन करना है उसके आगे दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आप मांगी गयी सभी जानकारी सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
    • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

    अभ्यर्थी आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भर सकते हैं, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी फॉर्म में सभी जानकारी सही भरें, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर आपको फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- OSSSC CRE 2023: इस राज्य में फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड व अन्य पदों पर निकली भर्ती, 26 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई