Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SAIL Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 202 रिक्त पदों पर भर्ती, यहां से पढ़ें विवरण

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 06:40 PM (IST)

    SAIL Steel Plant Trainee Recruitment 2023 सेल में 202 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है जो 30 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म निर्धारित तिथियों में ऑफिशियल पोर्टल igh.sailrsp.co.in पर जाकर भर सकते हैं। भर्ती में आवेदन करने से पहले निर्धारित योग्यता अवश्य चेक कर लें।

    Hero Image
    SAIL Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 202 पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई।

    SAIL Recruitment 2023: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की खोज कर रहे हैं वे इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म 30 अगस्त 2023 तक भर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑफिशियल ऑफिशियल पोर्टल igh.sailrsp.co.in पर उपलब्ध हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अभ्यर्थी इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SAIL Recruitment 2023: भर्ती के लिए निर्धारित की गयी योग्यता

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार मैट्रिक्स/ 10+2/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ बीफार्मा/ डीफार्मा/ बीबीए/ एमबीए/ बीपीटी आदि योग्यता हासिल की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    SAIL, Rourkela Steel Plant Trainee Recruitment 2023: भर्ती विवरण

    स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से यह भर्ती कुल 202 रिक्त पदों के लिए निकाली गयी है। पदों के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनी: 100 पद
    • क्रिटिकल केयर नर्सिंग ट्रेनी: 20 पद
    • एडवांस्ड स्पेशलाइज्ड नर्सिंग ट्रेनी: 40 पद
    • डाटा एंट्री ऑपरेटर/ मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन ट्रेनी: 10 पद
    • तकनीशियन प्रशिक्षु: 10 पद
    • फार्मासिस्ट प्रशिक्षु: 3 पद
    • अस्पताल प्रशासन प्रशिक्षु: 7 पद
    • सहायक प्रशिक्षु: 5 पद
    • एडवांस्ड फिजियोथेरेपी ट्रेनी: 2 पद
    • रेडियोग्राफर प्रशिक्षु: 5 पद

    कितना मिलेगा वेतन

    इस भर्ती में उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा जिसके बाद उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 7000, 9000, 11000, 12000, 15000 एवं 17000 हजार रुपये प्रतिमाहिना प्रदान किया जायेगा। सेल भर्ती 2023 से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

    SAIL Rourkela Steel Plant Trainee Recruitment 2023 Application Direct Link