Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RAJCRB Recruitment 2023: राजस्थान एपेक्स बैंक में बंपर पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से कर सकेंगे अप्लाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 09:20 PM (IST)

    Rajasthan Apex Bank Recruitment 2023 राजस्थान अपेक्स बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जारी की गयी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनल ...और पढ़ें

    Hero Image
    RAJCRB Recruitment 2023: राजस्थान में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

    RAJCRB Recruitment 2023: राजस्थान को-ऑपरेटिव रिक्रूटमेंट बोर्ड जयपुर की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के साथ ही बोर्ड की ओर से इस भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 17 नवंबर 2023 तक पूर्ण की जा सकती है। एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू होने के बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाकर भर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan CRB RSCB Recruitment 2023: भर्ती विवरण

    राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की ओर से यह भर्ती कुल 635 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदों के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • सीनियर मैनेजर: 1 पद
    • मैनेजर: 89 पद
    • कंप्यूटर प्रोग्रामर: 5 पद
    • बैंकिंग असिस्टेंट: 540 पद

    Rajasthan Apex Bank Recruitment 2023: कैसे कर सकेंगे आवेदन

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी फॉर्म स्वयं या राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क/ जन सुविधा केंद्र के माध्यम से भरा जा सकता है। आवेदन पत्र भरने के साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। सामान्य वर्ग व राजस्थान से बाहर के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 400 रुपये और राजस्थान राज्य के आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

    Rajasthan CRB RSCB Recruitment 2023 Notification Direct Link

    यहां से प्राप्त कर सकते हैं अन्य जानकारी

    भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी टेलीफोन नंबर- 0141-2710072 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप ईमेल- आईडी helpdesk.rajcrb@rajasthan.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें। 

    यह भी पढ़ें- Cochin Shipyard Recruitment 2023: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में निकली भर्ती, 95 पदों पर होनी है नियुक्तियां