Rajasthan CET 2022: आज है राजस्थान में स्नातकों के लिए करीब 3000 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख
Rajasthan CET Graduation 2022 राजस्थान में स्नातकों के लिए 2996 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 31 अक्टूबर 2022 को रात 12 बजे समाप्त होने जा रही है। यदि आवेदन करना चाहते हैं तो अंतिम क्षणों का इंतजार किए बिन जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Rajasthan CET Graduation 2022: राजस्थान सरकारी नौकरी के इच्छुक स्नातक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों/सेवाओं में करीब 3000 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET-स्नातक स्तर) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि सोमवार, 31 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में आवेदन के इच्छुक जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से राजस्थान SSO पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan CET 2022 स्नातक स्तर अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक
Rajasthan CET 2022 स्नातक स्तर आवेदन लिंक
राजस्थान सीईटी 2022 ग्रेजुएशन लेवल के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 450 रुपये एग्जाम फीस भरनी होगी, जिसे ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकेगा। राजस्थान के मूल-निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये ही है। बता दें कि RSMSSB सीईटी 2022 ग्रेजुएशन लेवल के लिए नोटिफिकेशन (सं.09/2022) 21 सितंबर को जारी किया गया था और आखिरी तारीख 21 अक्टूबर थी, जिसे 10 दिनों के लिए बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें - Rajasthan CET 2022: राजस्थान स्नातक सीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिन बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई
Rajasthan CET 2022: राजस्थान सरकार की इन सेवाओं व पदों के लिए भर्ती
- राजस्थान राजस्व लेखा अधीनस्थ सेवा - तहसील राजस्व लेखाकार
- राजस्थान महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवा - पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता)
- राजस्थान होम गार्ड अधीनस्थ सेवा - प्लाटून कमांडर
- राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा - कनिष्ठ लेखाकार
- राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सिंचाई सेवा - जिलेदार, पटवारी
- राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा - उप-जेलर
- राजस्थान एकीकृत बाल विकास अधीनस्थ सेवा - पर्यवेक्षक
- राजस्थान समाज कल्याण अधीनस्थ सेवा - छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2
यह भी पढ़ें - RSMSSB 12th CET 2022: सीनियर सेकेंड्री स्तर की राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।