पंजाब एंड सिंड बैंक में अप्रेंटिस पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
पंजाब एन्ड सिंड बैंक में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 मार्च 2025 तय की गई है। जो भी अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हैं और उनकी उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच है वे ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। पंजाब एंड सिंड बैंक में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 23 जनवरी से शुरू हुई थी। आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 30 मार्च निर्धारित है। ऐसे में अभ्यर्थी तुरंत ही बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने किसी भी स्ट्रीम से मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री हासिल की हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 31 मार्च 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में कुल 158 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्यवार भर्ती विवरण नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं-
राज्य | पदों की संख्या |
अरुणाचल प्रदेश | 2 |
असम | 6 |
बिहार | 15 |
हरियाणा | 20 |
मध्य प्रदेश | 14 |
मणिपुर | 2 |
मिजोरम | 2 |
नगालैंड | 2 |
ओडिशा | 10 |
राजस्थान | 10 |
उत्तर प्रदेश | 55 |
पश्चिम बंगाल | 20 |
कैसे करें अप्लाई
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले punjabandsindbank.co.in पर जाकर रिक्रूटमेंट में जाकर भर्ती से संबंधित अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- अब अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। फॉर्म प्रिंट करने की लास्ट डेट 14 अप्रैल निर्धारित है।
- वेबसाइट पर फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी खुद को Apprenticeship Portal apprenticeshipindia.gov.in और nats.education.gov.in पर खुद को रजिस्टर्ड कर लें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 200 रुपये (+Applicable Taxes + Payment Gateway charges) और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग को 100 रुपये (+ अन्य चार्ज) जमा करना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।