Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जनरल समेत सभी के लिए बढ़ी अधिकतम आयु सीमा, इन उम्मीदवारों के लिए 53 वर्ष

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 12 Jan 2022 11:10 AM (IST)

    ओडिशा सरकार में 405 पदों पर भर्ती के लिए आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 31 दिसंबर 2021 को जारी ओसीएसई 2021 विज्ञापन (सं.25- 2021-22) के अनुसार ओडिशा पीसीएस परीक्षा 2021 के लिए उम्मीदवार 9 फरवरी तक अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

    Hero Image
    राज्य सरकार द्वारा किया गया आयु सीमा बढ़ाने का निर्णय वर्ष 2021, 2022 और 2023 की भर्तियों पर लागू होगा।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। केंद्र व राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे और ओडिशा में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर। ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) द्वारा ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ओडिशा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ए और ग्रुप बी के 405 पदों पर राज्य सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भर्ती के लिए आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, opsc.gov.in पर 31 दिसंबर 2021 को जारी ओसीएसई 2021 विज्ञापन (सं.25- 2021-22) के अनुसार ओडिशा पीसीएस परीक्षा 2021 के लिए उम्मीदवार 9 फरवरी तक अपना पंजीकरण कर सकेंगे और उम्मीदवारों को अपना आवेदन 18 फरवरी 2022 तक पूर्ण रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन के इच्छुक स्नातक उम्मीदवार ओपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2022 अधिसूचना इस लिंक से देखें

    ओपीएससी ओसीएसई 2021 आवेदन लिंक

    जनरल समेत सभी के लिए बढ़ी अधिकतम आयु सीमा

    दूसरी तरफ, ओडिशा सरकार ने सरकार नौकरियों में भर्ती के लिए आवेदन हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। कोरोना महामारी के चलत प्रभावित हुई शैक्षणिक गतिविधियों और भर्ती परीक्षाओं के मद्देनजर जनरल समेत सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाये जाने की घोषणा राज्य सरकार के मुख्य सचिव एससी मोहापात्रा द्वारा मंगलवार, 11 जनवरी 2022 को जारी वीडियो संदेश के माध्यम से की गयी। राज्य सरकार द्वारा किया गया आयु सीमा बढ़ाने का निर्णय वर्ष 2021, 2022 और 2023 की भर्तियों पर लागू होगा।

    ओडिशा सरकार द्वारा जारी अपडेट के अनुसार जनरल कटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी गयी है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े और महिला उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 38 वर्ष से बढ़ाकर 43 वर्ष कर दी गयी है। दूसरी तरफ, इन श्रेणियों के दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गयी है यानि इनके लिए अधिकतम आयु सीमा अब 53 वर्ष है।