Odisha SSSC Recruitment 2023: आज ही कर लें ओडिशा फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड व अन्य पदों के लिए आवेदन, ये रहा लिंक
OSSSC CRE Recruitment Examination 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 20 नवंबर 2023 निर्धारित है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म नहीं भरा है वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से लाइवस्टोक इंस्पेक्टर फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के 2712 रिक्त पर नियुक्तियां की जाएंगी।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। Odisha SSSC Recruitment 2023: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) की ओर से लाइवस्टोक इंस्पेक्टर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के 2712 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 निर्धारित है। इसलिए ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे उनके लिए आवेदन का अंतिम मौका है।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी बिना अंतिम समय का इंतजार करते हुए तुरंत ही OSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए यहां फॉर्म भरने से संबंधित स्टेप्स दी जा रही हैं। अभ्यर्थी इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
- Odisha SSSC भर्ती 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक osssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर CRE 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से पदानुसार +2 के साथ निर्धारित क्षेत्र में डिप्लोमा/ वोकेशनल कोर्स/ साइंस विषय से +2 के साथ कंप्यूटर की नॉलेज/ हाई स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (10+) आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही 1 जनवरी 2023 के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।