NVS Teacher Recruitment 2022: नवोदय विद्यालयों में 1600+ टीचिंग पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
NVS Teacher Recruitment 2022 यदि सरकारी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के मौकों का इंतजार कर हे हैं तो नवोदय विद्यालयों में निकली 1600 से अधिक टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार 22 जुलाई 2022 को समाप्त होने जा रही है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NVS Teacher Recruitment 2022: जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षक की सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। देश भर में संचालित किए 649 नवोदय विद्यालयों में रिक्त 1616 टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानि शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 को है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in पर उपलब्ध कराए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के संगठन, नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा नवोदय विद्यालयों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), प्रिंसिपल और मिसलिनियस कटेगरी टीचर के कुल 1616 पदों पर भर्ती के लिए आधिसूचना 1 जुलाई 2022 को जारी की गई थी और इसके बाद से आवेदन हो रहे हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनवीएस नवोदय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन के दौरान उन्हें शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। शुल्क पदों के अनुसार अलग-अलग है। प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है, पीजी पदों के लिए शुल्क 1800 रुपये है, जबकि टीजीटी और मिसलिनियस कटेगरी टीचर के लिए अप्लीकेशन फीस 1500 रुपये है।
एनवीएस टीचिंग भर्ती 2022 अधिसूचना लिंक
NVS Teacher Recruitment 2022: पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या
- प्रिंसिपल – 12 पद
- पीजीटी (बॉयोलॉजी) – 42 पद
- पीजीटी (केमिस्ट्री) – 55 पद
- पीजीटी (कॉमर्स) – 29 पद
- पीजीटी (इकनॉमिक्स) – 83 पद
- पीजीटी (अंग्रेजी) – 37 पद
- पीजीटी (ज्योग्राफी) – 41 पद
- पीजीटी (हिंदी) – 20 पद
- पीजीटी (इतिहास) – 23 पद
- पीजीटी (गणित) – 26 पद
- पीजीटी (फिजिक्स) – 19 पद
- पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) – 22 पद
- टीजीटी (अंग्रेजी) – 144 पद
- टीजीटी (हिंदी) – 147 पद
- टीजीटी (गणित) – 167 पद
- टीजीटी (विज्ञान) – 101 पद
- टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) – 124 पद
- टीजीटी (असमी) – 66 पद
- टीजीटी (बोडो) – 9 पद
- टीजीटी (गारो) – 8 पद
- टीजीटी (कन्नड़) – 8 पद
- टीजीटी (खासी) – 9 पद
- टीजीटी (मलयालम) – 11 पद
- टीजीटी (मराठी) – 26 पद
- टीजीटी (मीजो) – 9 पद
- टीजीटी (नेपाली) – 6 पद
- टीजीटी (उड़िया) – 42 पद
- टीजीटी (पंजाबी) – 32 पद
- टीजीटी (तमिल) – 2 पद
- टीजीटी (तेलुगू) – 31 पद
- टीजीटी (उर्दू) – 44 पद
- संगीत शिक्षक – 33 पद
- कला शिक्षक – 43 पद
- पीईटी मेल – 21 पद
- पीईटी फीमेल – 31 पद
- लाइब्रेरियन – 53 पद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।