विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Recruitment Agency (NRA): राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए जारी स्कोर तीन साल तक मान्य होंगे

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 19 Aug 2020 04:57 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 08:28 AM (IST)

National Recruitment Agency सामान्य पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को इसके राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा जारी स्कोर तीन साल तक मान्य होंगे।

National Recruitment Agency (NRA): राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए जारी स्कोर तीन साल तक मान्य होंगे
National Recruitment Agency (NRA): राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए जारी स्कोर तीन साल तक मान्य होंगे

National Recruitment Agency (NRA): केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में 19 अगस्त 2020 को राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी यानि एनआरए के गठन को मंजूरी दे दी गयी। इस एजेंसी का प्रस्ताव 2020 के बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री द्वारा किया गया था। एनआरए वर्ष में दो बार सामान्य पात्रता परीक्षा का आयोजन करेगी जो कि सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री और स्नातक स्तरों पर आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं होगी और उम्मीदवार चाहे जितनी बार परीक्षाएं दे पाएंगे। आरंभ में एजेंसी एसएससी, आरआरबी और आईबीपीएस की परीक्षाओं का आयोजन करेगी। सामान्य पात्रता परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को इसके राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा जारी स्कोर तीन साल तक मान्य होंगे।

केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सभी अराजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) आयोजित करने के लिए एक राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एनआरए की मंजूरी के साथ, भारत में नौकरी तलाशने वाले उम्मीदवार, जो विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसियों के लिए कई परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें अब एक ही ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा, सीईटी के लिए उपस्थित होना होगा।

सरकार के सचिव, सी चंद्रमौली ने कहा कि केंद्र सरकार में लगभग 20 से अधिक भर्ती एजेंसियां हैं। हालांकि, हम अब तक केवल तीन एजेंसियों की परीक्षाएं ही सामान्य कर रहे हैं, लेकिन हम सभी भर्ती एजेंसियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कर सकेंगे। बता दें कि सीईटी आयोजित करने के लिए एनआरए स्थापित करने का प्रस्ताव इस वर्ष 1 फरवरी को अपने केंद्रीय बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाओं का हिस्सा था।

यह भी पढ़ें - Common Eligibility Test: संयुक्त योग्यता परीक्षा को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी भर्ती

नई राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) के तहत ये बड़े बदलाव होंगे

अब सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में गैर-राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए कोई अलग से परीक्षा नहीं होगी, बल्कि एक ऑनलाइन सीईटी होगी। परिणाम की घोषणा की तारीख से CET के स्कोर तीन साल तक मान्य होंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को अपने स्कोर में सुधार करने के लिए दो अतिरिक्त मौके मिलेंगे। तीनों स्कोर में से सबसे अच्छा माना जाएगा। NRA द्वारा CET मेरिट लिस्ट राज्य सरकार की नौकरियों में भर्ती के लिए लागत-साझाकरण के आधार पर भी लागू होगी। एनआरए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के समान होगा, जो पूरे भारत में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।