Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NLC India Recruitment 2023: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में 877 पदों पर अप्रेंटिसशिप का मौका, आवेदन हुए शुरू

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 04:14 PM (IST)

    NLC India Ltd Apprentice 2023 एलएलसी इंडिया लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस और नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 877 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्य हैं वे तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।

    Hero Image
    NLC India Recruitment 2023 के लिए nlcindia.in पर उपलब्ध है एप्लीकेशन फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। NLC India Recruitment 2023: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) भारत की नवरत्न कंपनियों में से एक मानी जाती है। इसी कंपनी की ओर से अब अप्रेंटिसशिप पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 10 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म एनएलसी की ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर उपलब्ध है जहां से आप स्वयं से इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NLC India Ltd Apprentice Recruitment 2023: भर्ती विवरण एवं योग्यता

    उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती ट्रेड अप्रेंटिस और नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के पदों पर निकाली गयी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 877 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों ने बीकॉम, बीएससी (कंप्यूटर साइंस), बीबीए, बीसीए, बीएससी (जियोलॉजी) आदि किया है।

    इसके अलावा विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु ट्रेड के अनुसार 14/ 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती से जुड़ी विस्तृत योग्यता एवं मापदंड की जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    NLC India Ltd Apprentice 2023 Online Form Direct Link

    NLC India Ltd Apprentice 2023: ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर CAREERS लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद Trainees & Apprentices में जाएं और (Advt. No. L&DC.03/2023) के नीचे Apply online लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आप पहले रजिस्ट्रेशन कर लें और उसके बाद पूर्ण रूप से आवेदन पत्र भरने के बाद एक प्रिंटआउट और संबंधित दस्तावेज 15 नवंबर 2023 तक निर्धारित पते पर अवश्य भेज दें।

    यह भी पढ़ें- PGIMER Recruitment 2023: पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट, मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती