Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIT Recruitment 2023: एनआईटी कालीकट में नॉन-टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, यहां से भरें ऑनलाइन फॉर्म

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 01:23 PM (IST)

    NIT Calicut Non Teaching Recruitment 2023 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कालीकट में नॉन टीचिंग टेक्निकल स्टाफ पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 150 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    Hero Image
    NIT Recruitment 2023: एनआईटी कालीकट 150 रिक्त पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई।

    NIT Recruitment 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), कालीकट में नॉन टीचिंग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए एनआईटी की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो इंटरमीडिएट से लेकर डिग्री धारक हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे एनआईटी कालीकट की ऑफिशियल वेबसाइट nitc.ac.in पर या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के भर्ती पोर्टल crenit.samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता अवश्य देख लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIT Calicut Non Teaching Recruitment 2023: भर्ती विवरण

    एनआईटी कालीकट में इस भर्ती के माध्यम से कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • जूनियर इंजीनियर: 7 पद
    • सुपरिटेंडेंट: 10 पद
    • टेक्निकल असिस्टेंट: 30 पद
    • लाइब्रेरी एवं इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट: 3 पद
    • सीनियर असिस्टेंट: 10 पद
    • सीनियर टेक्नीशियन: 14 पद
    • जूनियर असिस्टेंट: 14 पद
    • टेक्नीशियन: 30 पद
    • ऑफिस अटेंडेंट: 7 पद
    • लैब अटेंडेंट: 15 पद

    NIT Calicut Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती के लिए पदानुसार अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। जिन उम्मीदवारों ने पदानुसार 12वीं/ 12वीं के साथ डिप्लोमा/ स्नातक/ संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन/ इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पद के अनुसार 27, 30 और 33 वर्ष तय की गयी है। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं और आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा, बिना शुल्क भरे गए आवेदन पत्र रिजेक्ट पर दिए जायेंगे। आवेदन शुल्क अन्य सभी श्रेणियों के लिए 1000 रुपये एवं एससी, एसटी, महिला, ईएसएम, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये तय किया गया है।

    NIT Calicut Non Teaching Recruitment 2023 Application Form Direct Link