विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यू इंडिया एश्योरेंस में असिस्टेंट के 300 रिक्त पदों पर आवेदन का आज अंतिम मौका, ये रहा डायरेक्ट लिंक

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Wed, 14 Feb 2024 02:39 PM (IST)Updated: Thu, 15 Feb 2024 08:18 AM (IST)

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) में सहायक (Assistant) के 300 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसके लिए ...और पढ़ें

NIACL Assistant Recruitment 2024 के लिए आज तक भर सकते हैं फॉर्म।
NIACL Assistant Recruitment 2024 के लिए आज तक भर सकते हैं फॉर्म।

HighLights

  1. न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड असिस्टेंट पदों पर हो रही भर्ती।
  2. भर्ती में शामिल होने के लिए कल तक कर सकते हैं अप्लाई।
  3. 300 रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती में आवेदन का अंतिम मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तय की गयी है। ऐसे में जो अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से NIACL की ऑफिशियल वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाकर भरा जा सकता है। अन्य किसी भी माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। 

NIACL Assistant Recruitment 2024: योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थी ने एसएससी/ एचएससी/ इंटरमीडिएट/ स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया हो।

NIACL Recruitment 2024: आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

NIACL Assistant Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब भर्ती से संबंधित लिंक पर किस करके आगे बढ़ें।
  • नए पेज पर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

NIACL Assistant Recruitment 2024 Apply Online - डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें- SSC CPO 2024: दिल्ली पुलिस व CAPFs SI भर्ती के लिए आवेदन आज से, लिंक ssc.nic.in पर होगा एक्टिव