Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NHM Gujarat Recruitment 2023: इस राज्य में मेडिकल ऑफिसर, CHO सहित विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, पढ़ें डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 01:36 PM (IST)

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गुजरात (NHM Gujarat) में सीएचओ सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2023 निर्धारित की गयी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता की जानकारी अवश्य हासिल कर लें।

    Hero Image
    NHM Gujarat Recruitment 2023 में शामिल होने के लिए यहां से भरें एप्लीकेशन फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, गुजरात (NHM Gujarat) की ओर से कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, आयुष मेडिकल अफसर, मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2023 निर्धारित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में भाग लेने के लिए योग्यता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से एनएचएम गुजरात की ऑफिशियल वेबसाइट nhm.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

    NHM Gujarat Recruitment 2023: भर्ती डिटेल

    एनएचएम गुजरात की ओर से यह भर्ती कुल 42 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO): 35 पद
    • आयुष मेडिकल ऑफिसर: 1 पद
    • मेडिकल ऑफिसर: 3 पद
    • स्टाफ नर्स: 1 पद
    • रिहैबिलिटेशन वर्कर: 2 पद

    NHM Gujarat Recruitment 2023 Application Form Direct Link

    NHM Gujarat Career: कौन ले सकता है भर्ती में भाग

    इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार 12th/BAMS/ GNM/ B.Sc/ BHMS/ MBBS/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री आदि प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गयी है। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर दें।

    NHM Gujarat Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन

    इस भर्ती में विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार न्यूनतम 11 हजार रुपये से 3,25,000 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2023: आरआरसी गोरखपुर में 1104 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई

    comedy show banner
    comedy show banner