Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KNC DU Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 17 अगस्त तक

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 12:18 PM (IST)

    दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज द्वारा जूनियर असिस्टेंट लाइब्रेरी अटेंडेंट लैबोरेट्री अटेंडेंट व अन्य नॉन-टीचिंग के पदों पर नियमित आधार पर भर्ती (KNC DU Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 17 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।

    Hero Image
    KNC DU Recruitment 2024: आवेदन के लिए उम्मीदवार KNC की आधिकारिक वेबसाइट, knc.edu.in पर विजिट करें।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। डीयू नॉन-टीचिंग भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के घटक कमला नेहरू कॉलेज (KNC) द्वारा विभिन्न नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। कॉलेज द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर्स), जूनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, लैबोरेट्री अटेंडेंट (फिजियोलॉजी) और लैबोरेट्री अटेंडेंट (जियोग्राफी) के पदों पर भर्ती की जानी है। यह भी नियमित आधार पर होनी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KNC DU Recruitment 2024: आवेदन 17 अगस्त तक

    दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज द्वारा विज्ञापित नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 17 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार KNC की आधिकारिक वेबसाइट, knc.edu.in पर विजिट करें और भर्ती सेक्शन में जाएं। इस सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित भर्ती अधिसूचना PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अन्य लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

    KNC DU Recruitment 2024: कौन कर सकता है आवेदन?

    कमला नेहरू कॉलेज द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग की गति होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी, अन्य पदों के लिए योग्यता और अन्य विवरणों के लिए भर्ती (KNC DU Recruitment 2024) अधिसूचना देखें।

    यह भी पढ़ें - SSC Stenographer 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C एवं D पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

    comedy show banner
    comedy show banner