Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navy Agniveer Recruitment: नौसेना अग्निवीर SSR भर्ती के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज, MR आवेदन सोमवार से

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jul 2022 07:26 AM (IST)

    Navy Agniveer Recruitment 2022 भारतीय नौसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू किए जाने के बाद आखिरी तारीख 22 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई की गई। उम्मीदवार भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    Hero Image
    नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण आधिकारिक पोर्टल, joinindiannavy.gov.in पर करें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Navy Agniveer Recruitment 2022: नेवी अग्निवीर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय नौसेना ने वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 3000 अग्निवीर रिक्तियों के लिए वर्तमान चल रही आवेदन को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। नौसेना द्वारा शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 को जारी अपडेट के अनुसार नेवी अग्नीवीर सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स - SSR (10+2) भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 जुलाई से बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। साथ ही, अपडेट के मुताबिक नेवी अग्निवीर MR (10वीं) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इसके एक दिन बाद 25 जुलाई 2022 से शुरू की जाएगी। बता दें कि इस नेवी द्वारा अग्निवीर की 3000 रिक्तियां SSR और MR दोनो लेवल को मिलाकर निर्धारित की गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Navy Agniveer Recruitment 2022: कहां और कैसे करें आवेदन?

    भारतीय नौसेना अग्निवीर (SSR और MR) भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उन्मीदवार नेवी भर्ती पोर्टल, joinindiannavy.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। बता दें कि नेवी अग्निवीर SSR भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू हुई थी।

    इस लिंक से देखें नेवी अग्निवीर (SSR) भर्ती 2022 अधिसूचना

    नेवी अग्निवीर (SSR और MR) भर्ती 2022 आवेदन लिंक

    Navy Agniveer Recruitment 2022: तीन लाख से अधिक हुए आवेदन

    दूसरी तरफ, भले ही तीनो रक्षा सेनाओं में 4 वर्ष के लिए अल्पकालिक भर्ती की अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद देशव्यापी प्रदर्शन किए गए, लेकिन तीनों ही सेनाओं द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इन भर्तियो के लिए महिलाओं समेत लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। रक्षा मंत्रालय के प्रधान प्रवक्ता ए. भारत भूषण बाबू ने शुक्रवार, 23 जुलाई 2022 को (शाम करीब 4 बजे) जानकारी साझा करते हुए बताया कि नेवी अग्निवीर (SSR) भर्ती के लिए अब तक 3,03,328 आवेदन नौसेना द्वारा प्राप्त किए गए हैं, जिनमें से 20,449 महिला उम्मीदवार हैं।

    comedy show banner