Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPPEB Notification: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा अधिसूचना जारी की, जानें शेड्यूल

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 08:27 AM (IST)

    MPPEB Group 2 Notification 2022 मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राज्य सरकार के विभागों में ग्रुप 2 के अंतर्गत सहायक लेखा अधिकारी लेखापाल उप अंकेक्षक आदि पदों पर भर्ती की परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार आवेदन 8 अक्टूबर से किए जा सकेंगे।

    Hero Image
    एमपीपीईबी ग्रुप 2 परीक्षा अधिसूचना 2022 डाउनलोड लिंक के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर जाएंगे।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MPPEB Group 2 Notification 2022: मध्य प्रदेश सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। मध्य प्रदेश राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में समूह 2 उपसमूह 2 के अंतर्गत सहायक लेखा अधिकारी, लेखापाल, उप अंकेक्षक एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 की अधिसूचना और नियम-पुस्तिका जारी कर दी है। मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 और 19 नवंबर 2022 को किया जाएगा। परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सतना शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी। हालांकि, एमपीपीईबी ने भर्ती परीक्षा अधिसूचना में रिक्तियों की संख्या की घोषणा फिलहाल नहीं की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - SSC CGL 2022: केंद्रीय मंत्रालयों में 20,000 पदों के लिए नहीं बढ़ेगी अप्लीकेशन डेट, जल्द ही कर लें आवेदन

    MPPEB Notification: एमपी ग्रुप 2 भर्ती आवेदन प्रक्रिया

    मध्य प्रदेश ग्रुप 2 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये ही है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा। निर्धारित आखिरी तारीख और शुल्क के साथ अप्लीकेशन करने के बाद उम्मीदवार इसमे किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार या आवश्यक संशोधन 27 अक्टूबर 2022 तक कर सकेंगे।

    इस लिंक से देखें मध्य प्रदेश MPPEB ग्रुप 2 भर्ती 2022 अधिसूचना

    यह भी पढ़ें - FCI Application 2022: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 5043 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई