Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPESB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कंबाइंड भर्ती टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 07:44 PM (IST)

    MPESB Recruitment Admit Card 2023 एमपीईएसबी की ओर से समूह-4 सहायक ग्रेड -3 स्टेनोटाइपिस्ट स्टेनोग्राफर एवं अन्य पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023 के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    MPESB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कंबाइंड भर्ती टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी।

    MPESB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से समूह-4, सहायक ग्रेड -3, स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर एवं अन्य पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किये गये हैं जहां से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड भर्ती परीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए जब भी आप परीक्षा केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र साथ लेकर अवश्य जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समूह-4, सहायक ग्रेड -3, स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर एवं अन्य पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक

    MPESB Recruitment Admit Card 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

    समूह-4, सहायक ग्रेड -3, स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर एवं अन्य पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नयी स्क्रीन पर आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा। अब आपका एडमिट कार्ड एक नए पेज पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    MPESB Recruitment Admit Card 2023: कब होगी परीक्षा

    एमपीईएसबी भर्ती 2023 की परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 एवं 18 जुलाई 2023 को किया जाना है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें, तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना है। UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा। इसके साथ ही टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य होगा।

    comedy show banner
    comedy show banner