Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahatransco Recruitment 2023: इस राज्य के विद्युत विभाग में 2541 पदों पर निकली भर्ती, ये रही डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 05:22 PM (IST)

    Mahatransco Recruitment 2023 महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी में विभिन्न पदों के तहत कुल 2541 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से 10 दिसंबर 2023 तक भरा जा सकता है।

    Hero Image
    Mahatransco Recruitment 2023 के लिए 10 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। Mahatransco Recruitment 2023: महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की ओर से बंपर पदों पर भर्ती निकाली गयी है। ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 10 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए Mahatransco की ऑफिशियल वेबसाइट mahatransco.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरने से पहले विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता की जांच अवश्य कर लें उसके बाद ही फॉर्म भरें।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों के अंतर्गत कुल 2541 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • सीनियर टेक्नोलॉजिस्ट: 121 पद
    • टेक्निशियन- 1: 200 पद
    • टेक्नीशियन- 2: 314 पद
    • इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट: 1903 पद

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में दसवीं/ आईटीईआई/ डिप्लोमा/ बीई/ बीटेक/ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आदि प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु आवेदन करते समय 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। योग्यता की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    Mahatransco Recruitment 2023 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    Mahatransco Recruitment 2023: सिलेक्शन प्रॉसेस

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- AIIMS Bhopal Recruitment 2023: जूनियर रेजिडेंट के पदों पर हो रही भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन