विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LUVAS Recruitment 2024: लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर हो रही भर्ती, आवेदन का मौका कल तक

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 04 Jan 2024 02:59 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jan 2024 03:01 PM (IST)

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) की ओर से नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती चल रही ...और पढ़ें

LUVAS Recruitment 2024 के लिए कल तक कर सकते हैं अप्लाई।
LUVAS Recruitment 2024 के लिए कल तक कर सकते हैं अप्लाई।

HighLights

  1. लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती।
  2. भर्ती में शामिल होने के लिए कल तक कर सकते हैं आवेदन।
  3. ऑफिशियल वेबसाइट luvas.edu.in पर उपलब्ध है ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरिनरी एंड एनीमल साइंसेज (LUVAS) की ओर से नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने के योग्यता रखते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो यह आपके लिए अंतिम मौका है।

ऐसे अभ्यर्थी तुरंत ही LUVAS की ऑफिशियल वेबसाइट luvas.edu.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

LUVAS Vacancy 2024: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार मिडिल पास/ मैट्रिकुलेशन/ 10+2, DVLT/ VLDD/ स्नातक डिग्री के साथ टाइपिंग ज्ञान/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ बीटेक आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

LUVAS Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment लिंक पर क्लिक करें। अब एक नए पेज पर आपको Apply online for various non-teaching posts Advt. No. 1/2023 लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। अब नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें और उसके बाद लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके सबमिट किये हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

LUVAS Recruitment 2024 Online Form Direct Link 

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी से आने वाली पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, हरियाणा राज्य से आने वाली सामान्य श्रेणी की महिलाओं को 300 रुपये, एससी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 150 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 75 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- SPPU Recruitment 2024: सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रिक्त, इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन