Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC PGTTCE 2023: झारखंड पीजी प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 06:08 PM (IST)

    JSSC PGTTCE 2023 OUT झारखंड पीजी प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन किया था वे अपने एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम का आयोजन 18 अगस्त 2023 से 10 सितंबर 2023 तक किया जाएगा।

    Hero Image
    JSSC PGTTCE 2023: झारखंड पीजी प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी।

    JSSC PGTTCE 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड पीजी प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा यानी कि JSSC PGTTCE 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड JSSC की ऑफिशियल jssc.nic.in पर जारी किये गए हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC PGTTCE 2023 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    • प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Admit Card के लिंक पर क्लिक करना है।
    • अब आपको एक नए पेज पर Admit Card Link for PGTTCE-2023 लिखा दिखाई देगा उसके आगे दिए डिटेल्स लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आपको रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद लॉग इन करना होगा।
    • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    JSSC PGTTCE 2023 Admit Card डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    JSSC PGTTCE 2023: कब आयोजित होगी परीक्षा

    जेएसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार झारखंड पीजी प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन 18 अगस्त 2023 से 10 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, बोकारो, धनबाद, देवघर, तथा पलामू जिलों में स्थित केंद्रों पर किया जाएगा। 40 प्रतिशत या इससे अधिक नि:शक्तता जैसे अंधापन एवं कम दृष्टि, हाथ-पैर की नि:शक्तता, सेरेब्रल पाल्सी वाले उम्मीदवारों को जेएसएससी ओर से स्क्राइबर की सुविधा प्रदान की जाएगी। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।