Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती के लिए तुरंत करें अप्लाई, आज है आखिरी मौका

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 10:59 AM (IST)

    JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस प्रतियोगी परीक्षा (JLSCE) 2023 के माध्यम से कुल 444 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमे अनारक्षित वर्ग के 187 और अनुसूचित जनजाति के 101 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति के 35 और अत्यन्त पिछड़ा वर्ग कैटेगिरी में 42 पदों को भरा जाएगा।

    Hero Image
    JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission, JSSC) की ओर से हाल ही में लेडी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसी क्रम में आज, 25 अक्टूबर, 2023 को झारखंड लेडी सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा (Jharkhand Lady Supervisor Competitive Exam, JLSCE) 2023 o) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर देगा। इसलिए, जिन उम्मीदवारों को अप्लाई करना है वे बिना समय गंवाए फौरन अब आवेदन कर दें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिंक पर क्लिक करके फटाफट करें ऑनलाइन आवेदन 

    JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: कुल 444 पदों पर होंगी नियुक्तियां 

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस प्रतियोगी परीक्षा (JLSCE) 2023 के माध्यम से कुल 444 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमे अनारक्षित वर्ग के 187 और अनुसूचित जनजाति के 101 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा, अनुसूचित जाति के 35 और अत्यन्त पिछड़ा वर्ग कैटेगिरी में 42 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 सितंबर, 2023 से शुरू हुआ था, जो कि आज खत्म हो रहा है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर आवेदन करें, क्योंकि अगर एप्लीकेशन फॉर्म में जानकारी ठीक नहीं होती है तो फिर पत्र को मान्य नहीं किया जाएगा।  

    JSSC Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर लिंक एप्लीकेशन फॉर्म टैब पर क्लिक करें। अब फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। उसके बाद, पूरा फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें। अब सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान करें।

    भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

    यह भी पढ़ें: BOM Recruitment 2023: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 6 नवंबर तक करें आवेदन