JPMCCE Recruitment 2024: झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 जनवरी से
झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की ओर से पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JPMCCE 2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि यह भर्ती रेगुलर एवं बैकलॉग दोनों ही पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। जेएसएससी की ओर से इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे 23 जनवरी 2024 से आवेदन पत्र भर सकेंगे। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2024 तय की गयी यही।
JSSC JPMCCE Recruitment 2024: भर्ती विवरण
इस भर्ती के तहत रेगुलर भर्ती के तहत कुल 2485 रिक्त पदों को भरा जायेगा वहीं बैकलॉग भर्ती के तहत कुल 47 पदों को भरा जायेगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
- फार्मासिस्ट: 560 पद
- प्रयोगशाला प्रावैधिक: 636 पद
- एक्सरे तकनीशियन: 116 पद
- परिचारिका श्रेणी ए – 1173 पद
- फार्मासिस्ट (बैकलॉग): 25 पद
- प्रयोगशाला प्रावैधिक (बैकलॉग): 22 पद
JSSC JPMCCE 2024 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Jharkhand Recruitment 2024: कैसे कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा, बिना आवेदन शुल्क भरे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ब्रोशर का अवलोकन कर सकते हैं।
JSSC Recruitment 2024: कैसे होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए आपको एक चरण की लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।