विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी ने SSC ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 10 मार्च तक करें अप्लाई

Published: Tue, 20 Feb 2024 02:26 PM (IST)

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स की जांच करनी चाहिए ...और पढ़ें

Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी ने SSC ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 10 मार्च तक करें अप्लाई
Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी ने SSC ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, 10 मार्च तक करें अप्लाई

HighLights

  1. 10 मार्च, 2024 तक अप्लाई करें इस वैकेंसी के लिए अप्लाई
  2. आवेदन की प्रक्रिया 24 फ़रवरी 2024 से शुरू होगी
  3. नौसेना एसएससी ऑफिसर के कुल 254 पदों पर होगी नियुक्तियां

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन नेवी जॉब का शानदार मौका दे रह है। नेवी ने एसएससी ऑफिसर के पदों 254 पर भर्ती निकाली है। शार्ट सर्विस कमीशन के 254 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट Indiannavy.gov.in join पर रिलीज किया गया है। इसके अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी, 2024 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 मार्च, 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Navy Recruitment 2024: इन तिथियों का रखें ध्यान

नौसेना एसएससी ऑफिसर अधिसूचना जारी होने की तिथि- 19 फ़रवरी 2024

नौसेना एसएससी ऑफिसर आवेदन प्रक्रिया शुरुआत होने की तिथि- 24 फ़रवरी 2024

नौसेना एसएससी ऑफिसर आवेदन की अंतिम तिथि- 10 मार्च 2024

नौसेना एसएससी ऑफिसर रिक्तियों की संख्या- 254

Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती फॉर्म भरने से पहले चेक करें डिटेल्स 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स की जांच करनी चाहिए, क्योंकि अगर आवेदन पत्र में कोई गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।   

Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी एसएससी ऑफिसर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट Indiannavy.gov.in पर जाएं। अब दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें या आवेदन पत्र भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र फॉर्म का प्रिंट करें।

यह भी पढ़ें: BPSC Recruitment 2024: बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर निकाली भर्ती, 11 मार्च है आवेदन की लास्ट डेट

यह भी पढ़ें: RSMSSB Recruitment 2024: आज के बाद नहीं मिलेगा मौका, राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए जल्द कर दें अप्लाई

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।