विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSMSSB Recruitment 2024: आज के बाद नहीं मिलेगा मौका, राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए जल्द कर दें अप्लाई

Published: Fri, 16 Feb 2024 11:07 AM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2024 11:04 AM (IST)

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5934 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 5281 नॉन-टीएसपी (नॉन ट्राइबल सब-प्लान) ...और पढ़ें

RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए जल्द कर दें अप्लाई, आज के बाद नहीं मिलेगा मौका
RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए जल्द कर दें अप्लाई, आज के बाद नहीं मिलेगा मौका

HighLights

  1. जनवरी में शुरू हुई थी इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया
  2. आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर करें आवेदन
  3. 17 फरवरी, 2024 है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान एनिमल अटेंडेंट वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए अहम सूचना है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से इस भर्ती के लिए आज, 17 फरवरी, 2024 को ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर दिया जाएगा। इसलिए, जिन कैंडिडेट्स को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है, वे फौरन ऐसा कर दें। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024: कुल 5934 पदों पर होंगी नियुक्तियां 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5934 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 5281 नॉन-टीएसपी (नॉन ट्राइबल सब-प्लान) और 653 टीएसपी क्षेत्र के लिए पद निर्धारित किए हैं। इस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 को उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024: ये देना होगा शुल्क 

इस परीक्ष के लिए आवेदन करने के लिए जनरल एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें: RSMSSB Clerk Recruitment 2024: राजस्थान में क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती का एलान, आवेदन 20 फरवरी से होंगे शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।