विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BPSC Recruitment 2024: बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर निकाली भर्ती, 11 मार्च है आवेदन की लास्ट डेट

Published: Fri, 16 Feb 2024 03:20 PM (IST)

इस वैकेंसी के लिए आवेदन उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अनारक्षित पुरुषों के लिए उम्मीदवारों की ...और पढ़ें

BPSC Recruitment 2024: बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर निकाली भर्ती, 11 मार्च है आवेदन की लास्ट डेट (Image-frreepik)
BPSC Recruitment 2024: बिहार में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर निकाली भर्ती, 11 मार्च है आवेदन की लास्ट डेट (Image-frreepik)

HighLights

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bih.nic.in पर करें आवेदन
  2. 11 मार्च, 2024 तक इस वैकेंसी के लिए कर सकते हैं अप्लाई
  3. इस वैकेंसी के मध्यम से कुल 106 पदों पर होंगी नियुक्तियां

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पदों पर वैकेंसी निकली है। आयोग ने विज्ञापन संख्या- 23/2024 भवन निर्माण, बिहार पटना के तहत पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी है। इसके तहत कुल 106 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। यह 21 फरवरी, 2024 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 11 मार्च, 2024 तक इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

(Image-frreepik)

BPSC Assistant Architect Recruitment 2024: ये हैं अहम तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 21 फरवरी, 2024

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 11 मार्च, 2024

BPSC Assistant Architect Recruitment 2024: ये होनी चाहिए उम्र

इस वैकेंसी के लिए आवेदन उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अनारक्षित पुरुषों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष मांगी गई है। इसके अलावा, अनारक्षित महिलाओं के लिए, पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) के लिए एज लिमिट 40 वर्ष है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष मांगी गई है।

BPSC Assistant Architect Recruitment 2024: ये देनी होगी फीस

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 750 का भुगतान करना होगा। 

BPSC Assistant Architect Recruitment 2024: ऐसे करें इस वैकेंसी के लिए अप्लाई 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन प्रपत्र भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

यह भी पढ़ें: RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए जल्द कर दें अप्लाई, कल के बाद नहीं मिलेगा मौका

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।