विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय नौसेना ने जारी किए दो नये भर्ती विज्ञापन, बीटेक इंट्री और आइटी ऑफिसर इंट्री के लिए ऐसे करें आवेदन

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 19 Jan 2022 09:43 AM (GMT+05:30)

नौसेना द्वारा जारी बीटेक इंट्री विज्ञापन के अनुसार कुल 35 रिक्तियों के लिए एसएससी आइटी भर्ती 2022 विज्ञापन के अनुसार ...और पढ़ें

इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। भारतीय नौसेना में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले और नेवी ऑफिसर्स इंट्री की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। इंडियन नेवी द्वारा बीटेक कैडेट इंट्री स्कीम (स्थायी कमीशन) जुलाई 2022 के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। नौसेना द्वारा जारी बीटेक इंट्री विज्ञापन के अनुसार एजुकेशन ब्रांच में 5 रिक्तियों और एग्जीक्यूटिव व टेक्निकल ब्रांच में 30 रिक्तियों समेत कुल 35 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इसी प्रकार, नौसेना द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) में अल्पकालिक सेवा कमीशन (एसएससी) के लिए भी भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। नेवी द्वारा जारी एसएससी आइटी भर्ती 2022 विज्ञापन के अनुसार कुल 50 पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

नेवी बीटेक इंट्री और आइटी ऑफिसर इंट्री के लिए आवेदन

दोनो ही भर्तियों के लिए जारी नेवी भर्ती 2022 अधिसूचनाओं के अनुसार, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना के भर्ती पोर्टल, joinindiannavy.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। नेवी द्वारा दोनो ही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि दोनो ही भर्तियों के लिए नौसेना द्वारा कोई भी शुल्क नहीं किया जाएगा।

नेवी बीटेक इंट्री और आइटी ऑफिसर इंट्री के लिए योग्यता

भारतीय नौसेना बीटेक इंट्री जुलाई 2022 विज्ञापन के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषयों में न्यूनतम 70 फीसदी अंकों के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार, नेवी आइटी ऑफिसर इंट्री के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य किसी उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी के साथ बीई/बीटेक उत्तीर्ण होना चाहिए या आइटी में एमएससी/एमसीए/एमटेक किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की जन्म 2 जुलाई 1997 से पहले और 1 जनवरी 2003 के बाद हुआ होना चाहिए।