यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India Post Recruitment 2023: लास्ट डेट अलर्ट, डाक विभाग में 40 हजार जीडीएस भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन
India Post Recruitment 2023 भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए 40 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां निकाली गई ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। India Post Recruitment 2023: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का अवसर। भारतीय डाक के देश भर के विभिन्न सर्किल में स्थित डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक के 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया आज यानि बुधवार, 16 फरवरी 2023 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। बता दें कि डाक विभाग द्वारा आवेदन प्रक्रिया 40,889 पदों पर भर्ती की जानी है। इस रिक्तियों में से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश सर्किल के लिए निकाली गई है।
- डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 अधिसूचना लिंक
- डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 आवेदन लिंक
- यह भी पढ़ें - India Post GDS: न करें अंतिम क्षणों का इंतजार, डाक विभाग में 40 हजार जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन कुछ ही समय बाकी
डाक विभाग जीडीएस भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और आयु निर्धारित आखिरी तारीख को 40 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए किया गया है, जो कि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार होगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को उस डाक सर्किल के लिए निर्धारित क्षेत्रीय भाषा में संचार करने में सक्षम होना चाहिए, जहां के लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - India Post Recruitment 2023: समाप्त होने वाली है डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
दूसरी तरफ, डाक विभाग में 40 हजार से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन क्वालिफाईंग एग्जाम (मैट्रिक) के अंकों के आधार पर होगा। हर सर्किल के लिए प्राप्त हुए आवेदनों में से उम्मीदवारों के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। उम्मीदवारों को इस लिस्ट के अनुसार डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
