विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC MTS 2022: एसएससी वेबसाइट पर तकनीकी समस्या शुरू, बिना देरी करें एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन, 12523 पद

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Wed, 15 Feb 2023 09:25 AM (IST)

SSC MTS Exam 2022 जैसे-जैसे एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी नजदीक आ रही ...और पढ़ें

SSC MTS Exam 2022: एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर करें।
SSC MTS Exam 2022: एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर करें।

एजुकेशन डेस्क। SSC MTS Exam 2022: यदि आप 10वीं पास हैं और केंद्र सरकार विभागों में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो यह महत्वपूर्ण अलर्ट आपके लिए है। केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों में 10वीं पास योग्यता पदों और सीबीआइसी व सीबीएन में हवलदार के कुल 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती वाली कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही 17 फरवरी 2023 को समाप्त होने जा रही है। आखिरी तारीख नजदीक आने के साथ ही साथ आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर्स की संख्या के बढ़ने से तकनीकी समस्या शुरू हो गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को बिना देरी जल्द से जल्द अप्लाई कर लेना चाहिए।

बता दें कि एसएससी ने एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना 18 जनवरी को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आयोग इस परीक्षा के लिए 11,409 रिक्तियों के भरे जाने की घोषणा की थी। हालांकि, एसएससी ने 20 जनवरी एक नया नोटिस जारी करते हुए भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या को बढ़ाकर 12,523 किए जाने की घोषणा की। इस प्रकार, 1,114 पदों को बढ़ा दिया गया है।

SSC MTS 2022-23: ऐसे करें आवेदन

एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर दिए लॉग-इन सेक्शन में एक्टिव लिंक से पहले पंजीकरण और फिर आवंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अप्लीकेशन सबमिट करना होगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।

SSC MTS 2022-23: आवेदन से पहले जानें योग्यता

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए अनुसार वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण की हो और आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। दूसरी तरफ, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट का भी प्रावधान किया गया है।