विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Post Recruitment 2023: न करें अंतिम क्षणों का इंतजार, डाक विभाग में 40 हजार जीडीएस भर्ती हेतु करें आवेदन

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Thu, 16 Feb 2023 10:40 AM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2023 02:54 PM (IST)

India Post GDS Recruitment 2023 डाक विभाग में 40 हजार ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन आज 16 फरवरी ...और पढ़ें

India Post GDS Online Application 2023: आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।
India Post GDS Online Application 2023: आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करें।

एजुकेशन डेस्क। India Post GDS Recruitment 2023: भारतीय डाक विभाग द्वारा देश भर में स्थिति डाकघरों में 40 हजार से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है यह आज, 16 फरवरी 2023 की रात 11.59 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे अपना अप्लीकेशन आधिकारिक वेबसाइट, indiapostgdsonline.gov.in पर सबमिट कर लें। माना जा रहा है कि अत्यधिक यूजर्स के एकसाथ वेबसाइट पर विजिट करने की संभावना के मद्देनजर उम्मीदवारों को अंतिम क्षणों की इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अप्लाई कर लेना चाहिए।

India Post GDS Online Application 2023: इंडिया पोस्ट जीडीएस पोर्टल पर तकनीकी समस्या शुरू

दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जीडीएस अप्लीकेशन पोर्टल पर इसी समय से नकनीकी समस्या शुरू हो चुकी है और वेबसाइट ओपेन नहीं हो रही है। ऐसे उम्मीदवारों थोड़ी देर बार फिर से प्रयास करते हुए जीडीएस अप्लीकेशन सबमिट कर लेना चाहिए।

India Post GDS Online Application 2023: 10वीं पास 40 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार पात्र

हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता मानदंडों को जान लेना चाहिए। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो और आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष से बीच हो। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - India Post Recruitment 2023: लास्ट डेट अलर्ट, डाक विभाग में 40 हजार जीडीएस भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

बता दें कि डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी को शुरू की थी। डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए सबसे अधिक पद विज्ञापित किए हैं।

यह भी पढ़ें - India Post Recruitment 2023: समाप्त होने वाली है डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

यह भी पढ़ें - SSC MTS 2022: एसएससी वेबसाइट पर तकनीकी समस्या शुरू, बिना देरी करें एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन, 12523 पद