यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India Post Recruitment 2023: समाप्त होने वाली है डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
India Post GDS Recruitment 2023 कुल 40889 ग्रामीण डाक सेवकों भर्ती के लिए आवेदन डाक विभाग द्वारा ऑनलाइन मोड में ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। India Post GDS Recruitment 2023: डाक विभाग जीडीएस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। भारतीय डाक विभाग के अंतर्ग देश भर के विभिन्न डाकघरों में 40 हजार से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन डाक विभाग द्वारा 16 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में डाक विभाग जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने में कुछ ही समय शेष है, इसलिए यदि आप इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो अंतिम क्षणों में संभावित तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।
India Post Recruitment 2023: कहां और कैसे करें डाक विभाग जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन
डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेसन फॉर्म के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को को निर्धारित शुल्क 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्गों एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 अधिसूचना लिंक
डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 आवेदन लिंक
India Post Recruitment 2023: डाक विभाग जीडीएस भर्ती के लिए योग्यता मानदंड
हालांकि, डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2023 के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को योग्यता मानदंडों को जान लेना चाहिए। डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी, आदि के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
बता दें कि डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों के 40,889 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना हाल ही में 27 जनवरी को जारी करने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी, जो कि 16 फरवरी को समाप्त हो रही है।
