विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IBPS Clerk 2021: राष्ट्रीय बैंकों में 5858 क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, फिर खुली अप्लीकेशन विंडो

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 06 Oct 2021 10:04 AM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 10:35 AM (IST)

IBPS Clerk Recruitment 2021 आईबीपीएस द्वारा 5858 क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन से वंचित उम्मीदावरों को अप्लीकेशन एक और मौका ...और पढ़ें

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक पंजीकरण कर पाएंगे।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक पंजीकरण कर पाएंगे।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। IBPS Clerk Recruitment 2021: यदि आप देश के राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लर्क पदों पर सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं और बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो आपके लिए खुशखबरी। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कुल 5858 क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा 11 जुलाई 2021 को अधिसूचना (सं.CRP Clerk-XI 2022-23) जारी करते हुए आवेदन 1 अगस्त 2021 तक आमंत्रित किये गये थे। आईबीपीएस ने इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर से ओपेन करने की घोषणा की है।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021: आवेदन 7 से 27 अक्टूबर तक

आईबीपीएस द्वारा 5858 क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन से वंचित उम्मीदावरों को अप्लीकेशन एक और मौका दिये जाने से सम्बन्धित आज, 6 अक्टूबर को जारी फ्रेश नोटिस के अनुसार उम्मीदवार नवरात्र के पहले दिन यानि कल, 7 अक्टूबर से आवेदन कर पाएंगे। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक पंजीकरण कर पाएंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क 850 रुपये का भी भुगतान 27 अक्टूबर तक करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के अंतर्गत 5858 पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अप्लीकेशन पोर्टल, ibpsonline.ibps.in पर आवेदन कर पाएंगे। इस पोर्टल पर उम्मीदवारों को सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद, आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड के जरिए लॉगइन करके अपना उम्मीदवार अपना आईबीपीएस क्लर्क 2021 ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती आवेदन लिंक – स्टेप 1 रजिस्ट्रेशन | स्टेप 2 अप्लीकेशन सबमिशन

इस लिंक से देखें आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 अधिसूचना

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021: जानें योग्यता

इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2021 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए, अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1992 पहले और 1 सितंबर 2000 के बाद न हुआ हो।

यह भी पढ़ें - IBPS Clerk 2021: बैंकों में 5858 क्लर्क भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी, आज से करें आवेदन ibps.in पर