Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IBPS Clerk Admit Card 2023: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 07:35 PM (IST)

    IBPS Clerk Admit Card 2023 आईबीपीएस की ओर से क्लर्क भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया था वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। क्लर्क भर्ती एग्जाम का आयोजन 26 अगस्त से 2 सितंबर 2023 तक किया जाएगा।

    Hero Image
    IBPS Clerk Admit Card 2023: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड।

    IBPS Clerk Admit Card 2023 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन की ओर से क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 26 और 27 अगस्त, और 2 सितंबर 2023 को निर्धारित केंद्रों पर किया जायेगा। भर्ती में शामिल होने वाले आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए गए हैं। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती एडमिट कार्ड 2023 ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किये गए है। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल भरनी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    How to Download IBPS Clerk Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित Online Preliminary Exam Call Letter for CRP-Clerk-XIII के लिंक पर क्लिक करें।
    • अब एक नए पेज पर फिर से दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
    • अब एक नए पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर एवं पासवर्ड/ डेट ऑफ दर्ज करना होगा।
    • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
    • एडमिट कार्ड 16 अगस्त से लेकर 2 सितंबर 2023 तक डाउनलोड किया जा सकता है।

    Online Preliminary Exam Call Letter for CRP-Clerk-XIII डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    प्रीलिम एग्जाम संपन्न होने के कुछ दिन बाद ही उम्मीदवारों को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे केवल वे ही मेंस (मुख्य) एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे और वे ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2023 में किया जाएगा। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को क्लर्क के पदों पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी।