Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HSSC TGT Recruitment: हरियाणा में 7471 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 5 अक्टूबर से, CTET अमान्य

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 02:47 PM (IST)

    HSSC TGT Recruitment 2022 हरियाणा में 7400 से अधिक टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार 5 अक्टूबर से शुरू हो रही है। आवेदन के दौरान 150 रुपये का शुल्क देना होगा और आखिरी तारीख 28 अक्टूबर निर्धारित है।

    Hero Image
    एचएसएससी टीजीटी भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर करें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। HSSC TGT Recruitment 2022: हरियाणा बेसिक शिक्षा विभाग की ग्रुप सी सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए कुल 7471 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की भर्ती के लिए आवेदन को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 से शुरू की जानी है। आयोग ने हरियाणा टीजीटी भर्ती विज्ञापन (सं.02/2022) हाल ही में 27 सितंबर 2022 को जारी किया था, जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत 26 अक्टूबर की रात 11.59 बजे तक पंजीकरण किए जा सकेंगे। इसके बाद, उम्मीदवारों को निर्धारित 150 रुपये शुल्क भुगतान के साथ अप्लीकेशन 28 अक्टूबर तक सबमिट करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HSSC TGT भर्ती 2022 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक

    यह भी पढ़ें - HSSC TGT Notification: हरियाणा में टीचर की बंपर भर्ती, 7471 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए अधिसूचना जारी

    HSSC TGT Recruitment 2022: हरियाणा टीजीटी भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

    हरियाणा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय के साथ स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। मैट्रिक या हायर लेवल तक हिंदी/संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि HSSC TGT भर्ती 2022 (सं.02/2022) अधिसूचना में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को वांछित योग्यता में शामिल नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- SSC CGL 2022: केंद्रीय मंत्रालयों में 20,000 पदों के लिए नहीं बढ़ेगी अप्लीकेशन डेट, जल्द ही कर लें आवेदन

    दूसरी ओर, उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हरियाणा राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जातियों (ए), पिछड़ी जातियों (बी), दिव्यांग, आदि वर्गों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट भी दी गई है। अधिक जानकारी व भर्ती के अन्य विवरणों के लिए HSSC TGT भर्ती 2022 अधिसूचना ऊपर दिए गए लिंक से देखें।

    comedy show banner
    comedy show banner