HSSC CET 2023: 5 मई तक ही भर पाएंगे हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए फॉर्म, 31500 पद, कोई आवेदन शुल्क नहीं
HSSC CET Mains 2023 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा विज्ञापन (सं.03/2023) के माध्यम से यह भर्ती हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों बोर्डों निगमों आयोगों आदि में कुल 31529 ग्रुप सी पदों के लिए निकाली गई है। सीईटी 2022 सफल घोषित उम्मीदवार जल्द अप्लाई करें।

HSSC CET Mains 2023: हरियाणा सीईटी में सफल घोषित 3.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा विज्ञापन (सं.03/2023) के माध्यम से विज्ञापित 31,529 ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए संचालित की जा रही आवेदन प्रक्रिया दो दिन बाद समाप्त हो जाएगी। आयोग द्वारा यह भर्ती हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, आयोगों, आदि के लिए निकाली गई है। हालांकि, इस भर्ती के लिए सिर्फ वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने एचएसएससी द्वारा 5 व 6 नवंबर 2022 को आयोजित संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2022 में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किया गया था। बता दें कि एचएसएससी ने 3.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों को सफल घोषित किया था। इसके बाद इन उम्मीदवारों के लिए 31 हजार से अधिक ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें - SSC CGL 2023: लास्ट डेट अलर्ट, केंद्र सरकार की इन 7500 नौकरियों के लिए आज ही करें अप्लाई
HSSC CET Mains 2023: कहां और कैसे हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन?
हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक सीईटी 2022 सफल उम्मीदवार अप्लाई करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद सम्बन्धित भर्ती के विज्ञापन पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करके या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं भरना है। बता दें कि इस भर्ती के लिए एचएसएससी ने आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू की और आखिरी तारीख 5 अप्रैल थी, जिसे बढ़ाकर 5 मई किया गया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।