Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPPSC PGT 2023: हिमाचल प्रदेश में 585 स्कूल लेक्चरर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू; हिंदी व इतिहास के सबसे अधिक पद

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 12:48 PM (IST)

    HPPSC PGT Recruitment 2023 Notification हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं आज यानी मंगलवार 17 अक्टूबर को जारी की गई हैं। अधिसूचनाएं जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो गई है जो कि 13 नवंबर तक चलेगी।

    Hero Image
    HPPSC PGT Recruitment 2023: आधिकारिक वेबसाइट, hppsc.hp.gov.in से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड और आवेदन अप्लीकेशन पोर्टल, hppsconline.hp.gov.in पर करें।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। HPPSC PGT Teacher 2023: हिमाचल प्रदेश पीजीटी भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं आज यानी मंगलवार, 17 अक्टूबर को जारी की गई हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) द्वारा आयोजित की जा रही इस इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और वाणिज्य विषयों के लिए कुल 585 स्कूल लेक्चरर की भर्ती की जानी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HPPSC PGT 2023: हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विषयों के लिए पीजीटी भर्ती के लिए अधिसूचनाएं जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो गई है, जो कि 13 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hppsc.hp.gov.in पर एक्टिव लिंक से सम्बन्धित विषय की भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एचपीपीएससी के अप्लीकेशन पोर्टल, hppsconline.hp.gov.in पर विजिट करना होगा। इस पोर्टल पर उम्मीदवार पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके सम्बन्धित विषय के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

    आवेदन के दौरान ही उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क 400 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। अन्य राज्यों के सभी वर्गों के उम्मीदवारों को भी 400 रुपये शुल्क ही भरना होगा। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये ही है।

    HPPSC PGT 2023: हिंदी, इतिहास और राजनीति विज्ञान के सबसे अधिक पद

    • अंग्रेजी - 63 पद
    • हिंदी - 117 पद
    • इतिहास - 115 पद
    • राजनीति विज्ञान - 102 पद
    • अर्थशास्त्र - 17 पद
    • गणित - 41 पद
    • भौतिक विज्ञान - 45 पद
    • रसायन विज्ञान - 29 पद
    • जीव विज्ञान - 9 पद
    • वाणिज्य - 47 पद

    यह भी पढ़ें - EMRS Recruitment 2023: टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य पदों के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, जल्द करें अप्लाई