ESIC Recruitment 2024: ईएसआईसी पुणे में सीनियर रेजिडेंट, स्पेशलिस्ट सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन
ईएसआईसी पुणे में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू निर्धारित पते पर पदानुसार 10 से 17 दिसंबर 2024 में लिए जाएंगे। इंटरव्यू के समय अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लेकर जाएं। आवश्यक डाक्युमेंट्स की लिस्ट आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), पुणे की ओर से सीनियर रेजिडेंट, स्पेशलिस्ट एवं सुपर स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को तय तिथि एवं समय पर निर्धारित पते पर इंटरव्यू के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। इंटरव्यू में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से सीनियर रेजिडेंट के लिए 40 पद, स्पेशलिस्ट (FTS/PTS) के लिए 08 पद एवं सुपर स्पेशलिस्ट (FTSS/PTSS) के लिए 2 पद आरक्षित हैं।
कब होंगे वॉक इन इंटरव्यू
इस भर्ती में चयनित होने के लिए Super Specialist (FTSS/ PTSS) पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू 17 दिसंबर 2024 को संपन्न करवाए जाएंगे। Specialist (FTSS/ PTSS) और Senior Resident पोस्ट के लिए वॉक इन इंटरव्यू 10,11,12,13, 16 और 17 दिसंबर 2024 को आयोजित किये जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज
इस भर्ती में इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यथी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से इंटरव्यू के समय साथ लेकर जाएं। नोटिफिकेशन में बताये गए महत्वपूर्ण दस्तावेज, आयु प्रमाण के लिए मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता का प्रमाण, एमएमसी/ एमसीआई पंजीकरण प्रमाण पत्र, एमएमसी/ एमसीआई पंजीकरण प्रमाण पत्र, पंजीकरण का नवीनीकरण, जाति प्रमाण पत्र/ नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, यदि पहले से ही सरकार में काम कर रहे हैं तो एनओसी (संस्थान/ संगठन), दो फोटोग्राफ (पासपोर्ट साइज) हैं। जो अभ्यर्थी यह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे उनको भर्ती के अगले चरण में भाग लेने नहीं दिया जायेगा। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे इंटरव्यू के लिए समय से एक घंटा पहले अपने उपस्थिति निर्धारित केंद्र पर दर्ज करवाएं ताकी आपका डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन हो सके।
ESIC Recruitment 2024 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने संबंधित डिसिप्लिन में BDS/ MBBS, PG Diploma/ Degree (MD/ MS/ DNB) आदि पास किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की आयु सीनियर रेजिडेंट के लिए 45 साल से ज्यादा और अन्य पदों के लिए 69 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट नियमनुसार प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।