Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DU Recruitment 2023: गार्गी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदो पर आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 11 Mar 2023 12:45 PM (IST)

    DU Faculty Recruitment 2023 जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्तियां जुलॉजी बॉटनी माइक्रोबायोलॉजी केमिस्ट्री इंग्लिश हिंदी मैथ्स और फिजिक्स सहित अन्य विषयों में की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    DU Faculty Recruitment 2023: गार्गी कॉलेज में फिलहाल असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती चल रही है।

    एजुकेशन डेस्क। DU Faculty Recruitment 2023: टीचिंग फील्ड में जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेट्स के लिए शानदार मौका है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में फिलहाल असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती चल रही है। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। 25 मार्च, 2023 को इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी। वे कैंडिडेट्स, जो इन पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे फटाफट अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट gargicollege.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्तियां जुलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, एजुकेशन, इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स और फिजिक्स सहित अन्य विषयों में की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही आवेदन करें, क्योंकि फॉर्म में किसी भी तरह की गड़बड़ी पकड़ में आने पर एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।  

    वैकेंसी डिटेल्स

    वनस्पति विज्ञान: 8, रसायन विज्ञान: 3, वाणिज्य: 17, इकोनॉमिक्स: 10, शिक्षा : 5, अंग्रेजी: 8, हिंदी: 5, गणित: 10, माइक्रोबायोलॉजी : 3, दर्शनशास्त्र: 4, फिजिकल एजुकेशन : 1, भौतिकी: 4, राजनीति विज्ञान: 4 , साइकोलॉजी : 8, संस्कृत: 1, जुलॉजी : 3

    ये देनी होगी फीस

    आधिकारिक सूचना के मुताबिक यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों और महिला आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

    इस कॉलेज ने भी निकाली वैकेंसी 

    गार्गी कॉलेज के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय लेडी श्रीराम कॉलेज ने भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह नियुक्तियां भी वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, पत्रकारिता, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र सहित अन्य विषयों में की जाएगी। आवेदन की लास्ट डेट 27 मार्च, 2023 है। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट की जांच करनी होगी।