Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DSSSB Recruitment 2025: डीएसएसएसबी ने ग्रुप B व C पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 03:16 PM (IST)

    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से ग्रुप B एवं ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से स्टार्ट की जाएगी। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे 16 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती के जरिये कुल 615 पदों को भरा जायेगा।

    Hero Image
    DSSSB Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से ग्रुप बी व ग्रुप सी के तहत आने वाले विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से स्टार्ट की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 तक जारी रहेग। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से डीएसएसएससबी के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पदानुसार योग्यता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार अलग-अलग पात्रता तय की गई है। पद के अनुसार उम्मीदवार का ग्रेजुएशन/ बीए/ बीकॉम/ बीएड/ बीएससी/ बीटेक/ बीई/ डिप्लोमा/ ITI/ 12th/ 10th/ CA/ CS/ ICWA/ एमए/ एमएससी/ एमई/ एमटेक/ एमबीए/ पीजीडीएम/ एमसीए/ संबंधित क्षेत्र में पीजी डिप्लोमा किया हो।

    इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन पत्र DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर भरा जा सकेगा। आवेदन के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।

    DSSSB Recruitment 2025 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के जरिये कुल 615 पदों को भरा जायेगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • सांख्यिकी लिपिक: 11 पद
    • सहायक लोक स्वास्थ्य निरीक्षक: 78 पद
    • राजमिस्त्री: 58 पद
    • सहायक सुरक्षा अधिकारी: 02 पद
    • कनिष्ठ ड्राफ्ट्समैन (विद्युत): 06 पद
    • तकनीकी पर्यवेक्षक (रेडियोलॉजी): 09 पद
    • Bailiff: 14 पद
    • नायब तहसीलदार: 01 पद
    • सहायक लेखा अधिकारी: 09 पद
    • वरिष्ठ अन्वेषक: 07 पद
    • प्रोग्रामर: 02 पद
    • सर्वेक्षक: 19 पद
    • संरक्षण सहायक: 01 पद
    • सहायक अधीक्षक: 93 पद
    • आशुलिपिक: 01 पद
    • सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष: 01 पद
    • कनिष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटर: 01 पद
    • मुख्य लेखाकार: 01 पद
    • सहायक संपादक: 01 पद
    • उप-संपादक: 01 पद
    • मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष: 01 पद
    • कार्यवाहक: 114 पद
    • वन रक्षक: 52 पद
    • प्रशिक्षक स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा शिक्षक): 32 पद
    • संगीत शिक्षक: 03 पद
    • कनिष्ठ अभियंता (विद्युत/यांत्रिक): 50 पद
    • निरीक्षण अधिकारी: 16 पद
    • वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक: 03 पद
    • लेखाकार: 02 पद
    • सहायक स्टोर कीपर: 02 पद
    • कार्य सहायक: 02 पद
    • यूडीसी (लेखा/लेखा परीक्षक): 08 पद
    • तकनीकी सहायक (हिंदी): 01 पद
    • फार्मासिस्ट (यूनानी): 13 पद

    यह भी पढ़ें- RPSC Veterinary Officer Vacancy: राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों पर आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक फॉर्म भरने का रहेगा मौका