Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DRDO Recruitment 2023: आज है डीआरडीओ साइंटिस्ट 'बी' भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, पढ़ें डिटेल

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 08:58 AM (IST)

    DRDO Recruitment 2023 इसके पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 29 सितंबर 2023 कर दिया गया था। अब यह भी आज समाप्त हो रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    Hero Image
    DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ साइंटिस्ट 'बी' भर्ती के लिए आज है आवेदन का आखिरी मौका।

    एजुकेशन डेस्क। DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ साइंटिस्ट 'बी' भर्ती के लिए कल, 29 सितंबर, 2023 को आवेदन करने की आखिरी तारीख है। कुल 204 पदों पर भर्ती के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को रिक्रूटमेंट एन्ड एसेसमेंट सेंटर, डीआरडीओ की ओर से आज बंद कर दिया जाएगा। अब ऐसे में, जिन अभ्यर्थियों को इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना है वे फटाफट आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इसके पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2023 थी। हालांकि, बाद में इसे बढ़ाकर 29 सितंबर, 2023 कर दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ साइंटिस्ट भर्ती के लिए ये मांगी है आयु सीमा 

    इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। यह छूट सरकार के नियमों के तहत दी जाएगी।

    DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ साइंटिस्ट भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

    सबसे पहले उम्मीदवारों को रिक्रूटमेंट एन्ड एसेसमेंट सेंटर, डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट https://rac.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद, Advertisement 145 पर क्लिक करना होगा। यहां आपको साइंटिस्ट ग्रुप बी रिक्तियों से संबंधित लिंक मिलेगा। अब यहां पहले भर्ती से जुड़े पात्रता मानदंड सहित अन्य नियमों की जांच करें। सुनिश्चित करें कि आप सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं। इसके बाद,ऑनलाइन आवेदन पत्र तक पहुंचने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें। अब दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें। अब दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़, जैसे प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण और तस्वीरें अपलोड करें। अब अगर आवेदन शुल्क लागू है, तो दिए गए ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म को पूरी तरह से क्रास चेक करें। आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी और आपके द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज़ों की समीक्षा करें। अगर कोई गड़बड़ी है तो फौरन उसे करेक्शन करें।

    यह भी पढ़ें: BSSC Inter Level Recruitment: बिहार में 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास आज से करें अप्लाई