DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में वैज्ञानिक पदों के लिए 21 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन, ये रहा नोटिफिकेशन
DRDO Scientists Recruitment 2023 रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की ओर से वैज्ञानिकों C D E F के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2023 से शुरू की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 तक भर सकेंगे।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। DRDO Recruitment 2023: साइंटिस्ट बनकर देश की सेवा करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की ओर से साइंटिस्ट C, D, E, और F के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 21 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।
आवेदन पत्र निर्धारित तिथि पर ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in या rac.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 तय की गयी है।
DRDO Bharti 2023: भर्ती विवरण
डीआरडीओ की ओर से यह भर्ती कुल 51 पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से साइंटिस्ट C के लिए 27 पद, साइंटिस्ट D के लिए 8 पद, साइंटिस्ट E के लिए 14 पद और साइंटिस्ट F के पदों के लिए 2 पद आरक्षित हैं।
इस भर्ती में वैज्ञानिक F, E, D पदों पर आवेदन करते समय उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा वैज्ञानिक C के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा न हो। उम्र की गणना आवेदन करने की अंतिम तिथि को ध्यान में रखकर की जाएगी।
DRDO Scientists Recruitment 2023 Notification Download Direct Link
.jpg)
DRDO Scientists Recruitment 2023: आवेदन करने के स्टेप्स
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाना है
- वेबसाइट के होम पेज पर Scientists बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उस पेज पर दिए गए पोर्टल लिंक rac.gov.in पर क्लिक करें।
- अब एक नए पेज पर आपको Advertisement No. 147 दिखाई देगा।
- इसके नीचे Apply Online लिंक पर क्लिक करके आप आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Chandigarh PGT Recruitment 2023: चंडीगढ़ पीजीटी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 अक्टूबर से कर सकेंगे अप्लाई

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।