Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DPCC AEE Recruitment 2023: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने इन पदों पर निकाली भर्ती, इस डेट तक कर पाएंगे आवेदन

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 04:43 PM (IST)

    जारी सूचना के अनुसार दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC AEE Recruitment 2023) के लिए कुल 38 पदों में से एससी के 05 और एसटी के 02 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। वहीं ओबीसी और ईडब्लूएस श्रेणी में क्रमश 10 और 03 पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा यूआर श्रेणी में 18 पदों पर तैनाती होनी है। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    DPCC AEE Recruitment 2023: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC AEE Recruitment 2023) जॉब का शानदार मौका दे रही है। DPCC की ओर से असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (Assistant Environmental Engineer ) के पदों पर भर्ती निकाली है। रोजगार समाचार (25 नवंबर-02 दिसंबर, 2023) में दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 38 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विज्ञापन के प्रकाशन से 30 दिनों के भीतर इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को DPCC की आधिकारिक वेबसाइट पर www.dpcc.delhigovt.nic.in जाकर अप्लाई करना होगा। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर भी रोजगार समाचार पत्र के लिए जारी की गई सूचना पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर यह नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

    DPCC AEE Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल्स 

    जारी सूचना के अनुसार, कुल 38 पदों में से एससी के 05 और एसटी के 02 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। वहीं, ओबीसी और ईडब्लूएस श्रेणी में क्रमश: 10 और 03 पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा, यूआर श्रेणी में 18 पदों पर तैनाती होनी है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना को डाउनलोड कर सकते हैं।   

    DPCC AEE Recruitment 2023: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति भर्ती नोटिफिकेशन को ऐसे करें डाउनलोड

    दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति भर्ती नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को DPCC की आधिकारिक वेबसाइट dpcc.delhigovt.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिख रहे व्हाट्स न्यू सेक्शन पर जाएं। अब आपको इससे संबंधित लिंक मिलेगा। कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड करके पूरे नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इसके बाद, अपने भविष्य के संदर्भ के लिए अधिसूचना डाउनलोड करके रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: NIOS Recruitment 2023: पीआरओ सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए परसों से करें आवेदन, पढ़ें लास्ट डेट सहित सब अपडेट