CRPF HCM Asnwer Key 2023 OUT: सीआरपीएफ एचसीएम भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड
CRPF HCM Asnwer Key 2023 OUT केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से HCM (HC/Min. 2019) के लिए आयोजित की गयी लिखित परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। ...और पढ़ें

CRPF HCM Asnwer Key 2023 OUT: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की ओर से HCM (HC/Min. 2019) की लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 30 जुलाई एवं 6 अगस्त 2023 को आयोजित की गयी थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा की आंसर की जारी दी गयी है। सीआरपीएफ एचसीएम भर्ती के लिए आंसर की ऑनलाइन माध्यम से सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जारी की गयी है। आंसर की हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों के लिए जारी की गयी है। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
CRPF HCM Asnwer Key 2023: कैसे डाउनलोड करें आंसर की
सीआरपीएफ आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाना है। वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गयी है उम्मीदवारों को उस लिंक पर क्लिक करना होगा। आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकतेह हैं। आंसर की सभी पालियों के अनुसार हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यमों के अनुसार अलग-अलग जारी की गयी है।
CRPF HCM Asnwer Key 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
CRPF HCM Asnwer Key 2023: जल्द जारी होगा रिजल्ट
सीआरपीएफ आंसर 2023 जारी होने के बाद जल्द ही सीआरपीएफ की ओर से जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार रिजल्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। सभी चरण में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।