Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CRPF Tradesman Answer Key 2023: सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती आंसर की जारी, rect.crpf.gov.in पर करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 01:23 PM (IST)

    CRPF Tradesman Answer Key 2023 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आयोजित किये गए सीबीटी एग्जाम की आंसर की जारी कर कर दी गयी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    CRPF Tradesman Answer Key 2023: सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी।

    CRPF Answer Key 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ओर से कांस्टेबल एवं ट्रेड्समैन भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम का आयोजन 1 जुलाई से 13 जुलाई तक जारी किया गया था जिसके बाद अब अभ्यर्थियों के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। जिन अभ्यर्थियों ने सीबीटी एग्जाम में भाग लिया था वे ऑनलाइन माध्यम से सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CRPF Answer Key 2023 डाउनलोड लिंक

    यह भी पढ़ें - CRPF Tradesmen Result 2023: 21 जुलाई तक आंसर-की पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद आएगा Constable रिजल्ट

    CRPF Constable Tradesman Answer Key 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

    • सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2023 सीबीटी एग्जाम की आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाना है।
    • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर Click here for Recruitment Portal of CRPF लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको पेज पर आंसर की लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
    • अब लॉग इन पेज ओपन होगा जिस पर आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
    • आंसर की एक नए पेज पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

    CRPF Tradesman Answer Key 2023: 20 जुलाई तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    आंसर की के द्वारा आप अपने प्रश्न उत्तरों का अच्छे से मिलान कर सकते हैं। अगर उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर पर आपको आपत्ति है तो आप उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी इससे पहले या 20 जुलाई तक ऑफिशियल पोर्टल cdn.digialm.com पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अगर आपकी दर्ज की गयी आपत्ति सही पायी जाती है तो इसके लिए आपको अंक प्रदान किया जाएगा।