CBI Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 250 सरकारी नौकरियां, आवेदन 11 फरवरी तक, ये रहा अप्लाई लिंक
CBI Recruitment 2023 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्नातकों के लिए 250 सरकारी नौकरियां निकाली गई हैं। बैंक द्वारा प्रबंधकीय कैडर के इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क 850 रुपये है। आरक्षित वर्गों और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है।

एजुकेशन डेस्क। CBI Recruitment 2023: बैंक में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड 4 में चीफ मैनेजर के 50 पदों और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड 3 में सीनियर मैनेजर के 200 पदों समेत कुल 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन की यह प्रक्रिया इस शनिवार, 11 फरवरी 2023 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे सेंट्रल बैंक की आधिकरिक वेबसाइट, centralbankofindia.co.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआइ) भर्ती 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआइ) भर्ती 2023 आवेदन लिंक
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 850 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 250 प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2023 को शुरू की थी।
CBI Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए योग्यता मानदंड
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, चीफ मैनेजर पदों के लिए सम्बन्धित क्षेत्र में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव और सीनियर मैनेजर पदों के लिए न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। जहां तक आयु सीमा की बात है कि चीफ मैनेजर के लिए उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से अधिक और सीनियर मैनेजर पदों के लिए 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जहां आयु की गणना 31 दिसंबर 2022 से की जाएगी। दूसरी तरफ, आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए सीबीआइ भर्ती 2023 अधिसूचना लिंक पर जाएं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।