CAG ने विभिन्न पदों की भर्ती नियमों को लेकर जारी की अधिसूचना, जानें क्या हैं नियम
CAG Recruitment 2023 भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के नियमों को लेकर नोटिस जारी किया है। जो भी अभ्यर्थी सीएजी में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज से भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

CAG Recruitment 2023: कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (CAG) की ओर से विभिन्न पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। जानकारी के अनुसार सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार सीएजी की ऑफिशियल वेबसाइट cag.gov.in पर जाकर सभी नियमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही योग्यता और वेतन से संबंधित जानकारी इस आर्टिकल से भी प्राप्त की जा सकती है।
CAG Recruitment 2023: क्या है योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सीएजी की ओर अलग-अलग योग्यता तय की गयी है। प्रशासनिक सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री/ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से सीसीसी (CCC) सर्टिफिकेट आदि शैक्षिक योग्यता हासिल की हो। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
कितनी मिलेगी सैलरी
सीएजी के विभिन्न पदों पर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के अनुसार वेतन प्रदान किया जायेगा। एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी हुई अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।