विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSF Constable Recruitment 2021: सीमा सुरक्षा बल में 269 ग्रुप सी जनरल ड्यूटी कॉन्सटेबल पदों के लिए आवेदन आज से

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 09 Aug 2021 10:01 AM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 11:15 AM (IST)

BSF Constable GD Recruitment 2021 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिस्ट्रियल कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) ग्रुप सी के पदों ...और पढ़ें

आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है और उम्मीदवार 22 अगस्त तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे।
आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है और उम्मीदवार 22 अगस्त तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। BSF Constable GD Recruitment 2021: बीएसएफ में सरकारी नौकरी के मौंकों की तलाश कर रहे या बीएसएफ कॉन्सटेबल भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम खबर। भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नॉन-गजेटेड और नॉन-मिनिस्ट्रियल कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीएसएफ द्वारा कुल 269 रिक्तियों के लिए भर्ती की जानी है और ये सभी रिक्तियों खेल कोटे में घोषित की गयी हैं। बीएसएफ कॉन्सटेबल जीडी भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार विज्ञापित कॉन्सेटबल (जीडी) ग्रुप सी पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। हालांकि, बाद में नियमित (स्थायी) नियुक्ति का भी प्रावधन है।

कहां और कैसे करें आवेदन?

बीएसएफ कॉन्सटेबल जीडी भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल, rectt.bsf.gov.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। बीएसएफ जीडी कॉन्सटेबल पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 9 अगस्त 2021 से शुरू हो गयी है और उम्मीदवार 22 अगस्त 2021 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे।

इस लिंक से देखें बीएसएफ कॉन्सटेबल जीडी भर्ती 2021 अधिसूचना

इस लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन

यह भी पढ़ें - ITBP Constable Recruitment: भारत तिब्बत सीमा पुलिस में 65 कॉन्सटेबल की भर्ती, आवेदन 2 सितंबर तक

आवेदन प्रक्रिया

बीएसएफ खेल कोट के अंतर्गत कॉन्सटेबल जनरल ड्यूटी पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और रिक्तियों से सम्बधित खेल/विधा में निर्धारित स्तर पर 1 सितंबर 2019 से 22 सितंबर 2021 तक के बीच भाग लिया हो या मेडल प्राप्त किया हो। इसके अतिरिक्त पुरुष उम्मीदवारों की हाईट न्यूनतम 170 सेमी और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम 157 सेमी होनी चाहिए। साथ ही, पुरुष उम्मीदवारों का चेस्ट न्यूनतम 80 सेमी और फुलाव कम से कम 5 सेमी का होना चाहिए। इनके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 को 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्यता सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।