यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीमा सुरक्षा बल में 2700 से अधिक कॉन्सटेबल भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 10वीं के लिए BSF भर्ती का मौका
बीएसएफ द्वारा सगंठन द्वारा रोजगार समाचार सप्ताह 8-14 जनवरी 2022 में जारी BSF कॉन्स्टेबल भर्ती अधिसूचना 2022 के अनुसार विभिन्न ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। सीमा सड़क संगठन (BSF) कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कॉन्सटेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानि 16 जनवरी 2022 से शुरू कर दी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल, rectt.bsf.gov.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, बीएसएफ द्वारा सगंठन द्वारा रोजगार समाचार सप्ताह 8-14 जनवरी 2022 में जारी BSF कॉन्स्टेबल भर्ती अधिसूचना 2022 के अनुसार, विभिन्न ट्रेड में कुल 2788 पदों पर भर्ती की जानी है। साथ ही, इन पदों के लिए संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है हालांकि, बाद में नियमित (स्थायी) नियुक्ति का भी प्रावधान है।
इन स्टेप मे करें अप्लाई
बीएसएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल, rectt.bsf.gov.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और सीधे अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को बीएसएफ कॉन्सटेबल अप्लीकेशन 2022 पेज पर पहले पंजीकरण करना होगा और फिर अगले चरणों में मागे गये विवरणों को भरकर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों से कर पाएंगे।
बीएसएफ कॉन्सटेबल भर्ती 2021 अधिसूचना और आवेदन लिंक
बीएसएफ कॉन्सटेबल भर्ती 2021 आवेदन लिंक
बीएसएफ कॉन्सटेबल जीडी भर्ती 2021 के लिए योग्यता
बीएसएफ कॉन्सटेबल जीडी भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 को 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदावरों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।
